फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Predators eye on migratory snail bird

प्रवासी घोंघिल पक्षी पर शिकारियों की नजर, रात में करते हैं शिकार ं

Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Predators eye on migratory snail bird
गोंडा। प्रवासी घोंघिल पक्षी काफी दिनों से बटौरा लोहांगी गांव के पास चंद्रभागा नदी (चंदहा) के तट पर पेड़ों पर अपना आशियाना बना कर रहती हैं। लेकिन काफी दिनों से क्षेत्र के शिकारियों की नजर घोंघिल पर टिकी है।
विज्ञापन

नदी के किनारे प्राचीन हनुमान मंदिर होने के कारण दिन में चहल पहल रहती है। इसलिए दिन में शिकार करना आसान नहीं है। रात में जब घोंघिल अपने पेड़ों पर बनाये घोंसले में चले जाते हैं तब शिकारियों को शिकार करने में आसानी होती है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के महंत खुशी राम दूबे कहते हैं कि ये घोंघिल पक्षी प्रत्येक साल अप्रैल माह में आ जाती हैं और नवंबर माह में सर्द मौसम आते ही चले जाते हैं। दो माह पहले बहुत पक्षी थे। लेकिन अब इनकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। शिकारी चोरी चुपके से शिकार कर लेते हैं इसलिए संख्या कुछ हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को घोंघिल को देखने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। लोग हनुमान जी का दर्शन करके लौटते समय इन पक्षियों के साथ सेल्फी लेते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ शिकारी दिन में रास्ता देकर चले जाते हैं। जब गांव के लोग सो जाते हैं तो शिकारी मौका देखकर इन पक्षियों का शिकार कर लेते हैं।

प्रधान प्रतिनिधि अमर नाथ ओझा ने बताया कि इस नदी की घोंघिल शोभा बढ़ा रहे हैं। गांव वालों के रतजगा करके इन शिकारियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले करेंगे। बालपुर चौकी प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि अभी शिकारियों की कोई जानकारी नही मिली है। अगर ऐसी सूचना आती है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed