{"_id":"69137ccdd2cf58a3530f464b","slug":"pre-phd-course-work-begins-at-lbs-gonda-news-c-100-1-slko1026-147023-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलबीएस में पीएचडी पूर्व कोर्स वर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलबीएस में पीएचडी पूर्व कोर्स वर्क शुरू
Tue, 11 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के वाणिज्य, मध्यकालीन इतिहास, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय के पीएचडी पूर्व कोर्स वर्क का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। महाविद्यालय को इन विषयों के कोर्स वर्क के लिए नोडल केंद्र के रूप में नामित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीक्षारंभ समारोह के रूप में किया गया, जिसमें 41 शोधार्थी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति उस देश में हो रहे अनुसंधान की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। उन्होंने कोर्स वर्क के उद्देश्य और शोध की दिशा तय करने में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. बीपी सिंह ने कहा कि शोध कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए यूजीसी द्वारा यह कोर्स वर्क अनिवार्य किया गया है। तीन प्रश्नपत्रों में विभक्त यह पाठ्यक्रम शोधार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाएगा। प्रो. अमन चंद्रा, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. शशिबाला समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। (संवाद)