फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PRD jawan going on duty died under suspicious circumstances

Gonda : कोतवाली मनकापुर में ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 27 Jan 2023 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan going on duty died under suspicious circumstances
(सांकेतिक तस्वीर)

पीआरडी जवान राम गुलाम पाठक (50) पुत्र शिव मंगल पाठक निवासी ग्राम बेहलनिया की बुधवार की रात में कोतवाली में ड्यूटी करने जाते समय मनकापुर-झिलाही मार्ग पर बंजरिया स्कूल के पास संदिग्ध स्थित में दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पूरी रात पुलिस गश्त करती रही और सड़क किनारे शव पड़ा रहा, लेकिन शव नही दिखाई पड़ा। नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल चितवन कुमार प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत
तरबगंज (गोंडा), के स्थानीय कस्बे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बुधवार देर रात कस्बे में प्राइमरी स्कूल के पीछे मोतीगंज तरबगंज मार्ग पर हुई घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना के कुछ देर बाद राहगीरों को घायल किशोर पटरी पर क्षत विक्षत दिखा जिसके बाद कोहराम मच गया।आनन फानन में एम्बुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं आसपास के कस्बावासी घायल की पहचान में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों बाद घायल की पहचान अमरजीत उर्फ आदेश के रूप में हुई जोकि कस्बा निवासी अनिल उर्फ गुल्लू का बेटा था। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर किशोर को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर कक्षा आठवीं का छात्र था जोकि अपने मां-बाप इकलौता बेटा था। इसके अलावा उसकी तीन छोटी बहनें भी हैं। घटना के बाद आसपास मातम का माहौल पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed