फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pramod became Congress District President

Gonda News: प्रमोद बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Wed, 12 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pramod became Congress District President
प्रमोद मिश्र
गोंडा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लगभग चार दशक से पार्टी की सेवा कर रहे खांटी कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार मिश्र को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इस पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने बताया कि प्रमोद कुमार मिश्र भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत जिला और प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगभग चार दशक से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नकुल दुबे के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रमोद को अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जटाशंकर सिंह, पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद पांडेय, अब्दुल रहमान, रमा कश्यप, अभिषेक तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, पंकज चौधरी, मोहम्मद अहमद फारुकी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, डॉ. रघुपति त्रिपाठी, फवाद खान, अरविंद सिंह, प्रद्युम्न शुक्ल, दिलीप शुक्ल, सगीर खान, राज बहादुर सिंह सहित अन्य कांग्रेस जनों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed