{"_id":"66522aa94474383c29070d7a","slug":"pradhans-husband-beats-up-secretary-protests-take-place-gonda-news-c-100-1-gon1003-117629-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रधान पति ने सचिव को पीटा, विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रधान पति ने सचिव को पीटा, विरोध में धरना-प्रदर्शन
Sat, 25 May 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के झंझरी ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे पंचायत सचिव। - संवाद
गोंडा। पंड़रीकृपाल ब्लॉक के मलारी ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार की प्रधान पति व अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। मामले में प्रधान पति समेत तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद डीपीआरओ को ज्ञापन भी सौंपा।
पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह ब्लॉक मुख्यालय में थे। तभी मलारी ग्राम पंचायत के प्रधान पति राम प्रकाश वर्मा अपने बेटे विशाल वर्मा और भतीजे संतोष वर्मा सहित 20 अज्ञात लोगों के साथ आ धमके। आरोप है कि ग्राम पंचायत और मनरेगा की फाइलों पर बिना काम कराए ही भुगतान के लिए जबरन हस्ताक्षर का दबाव बनाने लगे। सचिव ने कार्य के निरीक्षण के बाद हस्ताक्षर करने की बात कही। इस पर उक्त लोग उन्हें ब्लॉक के बगल में स्कूल के पास बुला ले गए। वहां गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते प्रधान पति समेत अन्य ने सचिव की लात-घूसों से पिटाई कर दी। उन्हें कार से अगवा करने की कोशिश भी की।
शोरशराबा सुनकर आसपास मौजूद कई प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव बचाने दौड़े। इस पर आरोपी ग्राम पंचायत की फाइलें व जरूरी कागजात छीनकर भाग गए। नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिव विजय कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हमला, सरकारी काम में बाधा, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के दूसरे दिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंडरी कृपाल ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद की अगुवाई में धरना दिया गया। इस मौके पर लालबहादुर सिंह, खेमराज वर्मा, अमरजीत, जयचंद वर्मा, मालिकराम, देवेंद्र पांडेय, अजीत, सरिता शुक्ला, शबाना परवीन, कृपाराम यादव समेत कई पंचायत सचिव और राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान पति रामप्रकाश ने बताया कि तीन माह से ग्राम निधि से भुगतान के लिए सचिव विजय कुमार से कह रहा हूं। फिर भी वह भुगतान नहीं कर रहे हैं। पिटाई व अभद्रता आदि के आरोप निराधार हैं।
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि सचिवों ने ज्ञापन सौंपा है। सचिव से रिपोर्ट तलब की गई है। प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी जा रही है। वहीं, संबंधित सचिव से रिपोर्ट तलब की गई है। जिलास्तरीय अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।