{"_id":"57a0ddb84f1c1b56152b9ebf","slug":"power-supply-interrupted-30-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां प्रदेश सरकार गांवों को 14 से 16 घंटे बिजली दिए जाने का रोडमैप तैयार कर उस पर काम करने में लगी है तो वहीं प्रदेश सरकार के कर्मचारी बीते 30 घंटों से टूटी पड़ी उस लाइन को अब तक ठीक नहीं कर पाए हैं, जिससे कटराबाजार और बालपुर बिजलीघर की सप्लाई चलती है। इससे तीन आबादी की बत्ती गुल है।
कटराबाजार बिजलीघर की सप्लाई काफी समय पहले तक करनैलगंज जाने वाली 33 केवी लाइन से चला करती थी। लेकिन इधर बीते एक साल से इसकी सप्लाई को करनैलगंज से अलग करते हुए इसे बालपुर के नाम से निकले ब्रेकर पर डायवर्ट कर दिया गया है। जिसकी लाइन जेल रोड से होते हुए पहले बालपुर तो बाद में कटराबाजार को जाती है।
जिसकी हाईटेंशन लाइन का एक खंभा सोमवार को जेल रोड के पास टूट कर गिर गया। जिससे दोनों बिजलीघरों की सप्लाई अनिश्चितकालीन समय के लिए गुल हो गई। 30 घंटे बीतने को हैं, लेकिन अभी तक बंद पड़े दोनों बिजलीघरों की सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। इस कारण बालपुर इलाके की एक लाख तो कटराबाजार इलाके की दो लाख आबादी की बत्ती 30 घंटे से गुल चल रही है।
विज्ञापन
करनैलगंज के उपखंड अधिकारी एसके साहू व कटराबाजार के प्रभारी अवर अभियंता रामलाल बीते दो दिनों से छुट्टी पर चल रहे हैं। इस कारण उपभोक्ता अगर अपनी शिकायत दर्ज भी कराएं तो किससे।
वहीं, इस बारे में करनैलगंज उपखंड का प्रभार संभाले उपखंड अधिकारी संदीप तिवारी का कहना है कि सोमवार को खेत में पानी लगाए रहने के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन का एक खंभा जेल रोड के पीछे टूट गया था, जिसे बाहर से हाइड्रा मंगवाकर दूसरा खंभा उसी जगह पर खड़ा किए जाने का काम चल रहा है। नया खंभा गड़ते ही इस पर तार खींचकर बंद पड़े दोनों बिजलीघरों की सप्लाई बहाल करवा दी जाएगी।