फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   power supply disrupted 20 hours

20 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
power supply disrupted 20 hours
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से 20 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती। जी हां कुछ इसी तरह के हालातों से आवास विकास और बड़गांव इलाके की 50 हजार आबादी को 20 घंटे तक गुजरना पड़ा। तब जाकर कहीं उन्हें सोमवार की शाम छह बजे ठीक तरह से बिजली आपूर्ति हो पाई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आवास विकास और बड़गांव बिजलीघरों को जाने वाली बिजली की लाइन 220 केवी कंट्रोलरूम में लगी सीटी के अचानक खराब हो जाने से बार-बार ट्रिप कर जा रही थी। जिसके कारण इलाकाई लोगों को 20 घंटों तक बिजली की आपात कटौती झेलनी पड़ी। वहीं, इस कटौती के चलते रेलकर्मियों को जनरेटर न चलाए जाने के कारण बूंद-बूंद पानी तक के लिए तरसना पड़ा। 
विज्ञापन


जेल रोड पर बने 220 केवी बिजली कंट्रोलरूम से बिजली की जो लाइन (33 केवी) आवास विकास बिजलीघर को जाती है। उसकी बिजली कंट्रोल रूम में लगी सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) रविवार की शाम 6 बजे खराब हो गई थी। जिसके कारण जैसे ही इस लाइन पर 200 एम्पियर से ऊपर लोड पड़ता, वैसे ही बिजली की लाइन ट्रिप कर जाती और पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम छह बजे खराबी आने के बाद भी आवास विकास और बड़गांव बिजलीघरों की बिजली रात 10 बजे तक जैसे-तैसे चलती रही। लेकिन 10 बजते ही आवास विकास और बड़गांव इलाके में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। 

बिजली गुल होते ही दोनों बिजलीघरों के कर्मियों ने लाइन फाल्ट का पता लगाने के लिए कई बार लाइन पेट्रोलिंग भी की। लेकिन पेट्रोलिंग में कोई भी फाल्ट बिजलीकर्मियों को रविवार की शाम 5 बजे तक खोजे नहीं मिला।

जिसके बाद 220 केवी कंट्रोलरूम में लगी लाइन की सीटी चेक की गई तो पता चला कि सारा फाल्ट उसकी सीटी की वजह से हुआ था। जिसके कारण बिजली की लाइन 10 मिनट से ऊपर होल्ड नहीं कर पा रही थी।

आनन-फानन में फाल्ट क्लियर होने पर जैकबास लगाकर बंद पड़ी आवास विकास और बड़गांव इलाके की बिजली शाम छह बजे बहाल कराई गई, तब जाकर कहीं लोगों को कुछ राहत मिली।

उधर, 20 घंटे तक बिजली गुल रहने से आवास विकास बिजलीघर से निकले काशीराम कॉलोनी, बड़गांव, आवास विकास, गरीबीपुरवा, पालीटेक्निक  और यहां तक कि 24 घंटे बिजली वाले रेलवे के उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।

रेलवे में तो विभागीय जनरेटर तक के न चलाए जाने से रेलकर्मियों को बूंद-बूंद पानी तक के लिए परेशान हो ना पड़ा। जबकि बाकी इलाकों का हाल भी ऐसा ही रहा। यहां के लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिजली की 20 घंटे तक आपात कटौती से जूझना पड़ा। 

उपखंड अधिकारी, पावर कॉॅर्पोरेशन हर्षराज रस्तोगी ने कहा कि आवास विकास और बड़गांव इलाके की जो बिजली 20 घंटे तक बंद रही, उसकी मुख्य वजह ट्रांसमिशन लाइन में लगी सीटी का खराब होना था।

 

उनकी तरफ से न तो कोई लाइन गड़बड़ थी और न ही कहीं कोई फाल्ट था। 220 केवी बिजली कंट्रोलरूम में लगी सीटी के खराब होने से लाइन होल्ड नहीं कर थी और बार-बार ट्रिप कर जा रही थी। जिसे फिलहाल के लिए जैकबास लगाकर बहाल कर दिया गया है और अब लोगों को पहले की तरह बिजली मिल रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed