{"_id":"57ffd28c4f1c1b4c2c28e343","slug":"power-paralyzed-for-five-hours-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे ठप रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे ठप रही शहर की बिजली
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को पूरे शहर की बिजली करीब पांच घंटे तक गुल रही। दोपहर दो बजे 220 केवी बिजली कंट्रोलरूम से अचानक पूरे शहर की बिजली काट दी गई, जो शाम सात बजे बहाल हुई। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। वहीं, लोगों का आरोप यह भी है कि ऐसा पहली बार हुआ, जब मूर्ति विसर्जन के दिन शहर की बिजली काटी गई।
शहर में मंगलवार को हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन एक तरफ जहां शहर भर में जगह-जगह से मां दुर्गा की झांकियां निकल रहीं थी तो वहीं दूसरी ओर दोपहर दो बजते ही पूरे शहर की बिजली अचानक 220 केवी कंट्रोलरूम से काट दी गई।
लोगों ने जब पता किया तो क्षेत्रीय बिजलीघरों के अवर अभियंता भी यह नहीं बता पाए कि बिजली किस कारण से काटी गई। हालांकि बाद में पता चला कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 220 केवी बिजली कंट्रोलरूम से पूरे शहर की बिजली काटी गई है, जो शाम सात बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
इस दौरान पांच घंटे तक पूरे शहर की बिजली गुल रही, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बिजली न होने से लोग देशभर में चल रहे प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम भी टीवी पर नहीं देख सके। मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बिजली की रोस्टिंग कुछ देर के लिए की गई थी।