{"_id":"a378a08caefaacd9a34c4f2e22e33112","slug":"power-cuts-of-11-hundred-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सौ घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सौ घरों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर इलाके में एक बार फिर से बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते ही जवाब दे गया। रविवार को बाजार में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे बदलकर सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन सोमवार रात बिजली आने पर जैसे ही ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की गई, वैसे ही वह फुंक गया। जिससे बाजार के करीब 11 सौ घरों की बत्ती गुल हो गई।
बीते दो दिनों से परसपुर इलाके में बिजली को लेकर लोगों में हाय-तौबा मची है। रविवार को कस्बे में इलाहाबाद बैंक के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद सोमवार को मुख्यालय से 400 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर को लगाया गया। लेकिन रात 10 बजे जैसे ही नए ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई, वैसे ही ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया।
ट्रांसफार्मर फुंकने से भौरीगंज चौराहे समेत, रामजानकी मंदिर रोड, भौरीगंज व करनैलगंज रोड पर अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी में लोगों की नींद तक बिजली कटौती ने छीन रखी है। रोजेदारों को भी तमाम समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
एक माह में चौथी बार फूंका
एक माह में के अंदर यह चौथी बार है, जब कस्बे में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे लेकर लोगों में ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी बार-बार फुंक रहा है। कस्बा निवासी ओंकार नाथ कौशल, अनिल कुमार सोनी, मुश्ताक नेता, जुबेर अहमद रायनी, जमाल अहमद, अस्सान अहमद सहित कई लोगों का कहना है कि अगर पावर कॉरपोरेशन बढ़ी हुई क्षमता का ट्रांसफार्मर बाजार में लगा दे तो यह स्थिति नहीं उत्पन्न्न होगी। ऐसा न किए जाने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।