फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power cut in 10 mohallas and 90 villages of Gonda

Gonda News: शहर के दस मोहल्लाें व 90 गांवों में पूरी रात गुल रही बिजली

Mon, 19 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 10 mohallas and 90 villages of Gonda
गोंडा। शासन की सख्ती के बावजूद जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। रविवार को शहर के दस मोहल्लों व 90 गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। भीषण गर्मी से हलकान लोग एसएसओ व अवर अभियंता को फोन लगाते रहे मगर जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के फरमान को दरकिनार करते हुए रविवार रात शहर के दस मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। इसके अलावा शहरी क्षेत्र बलवंतपुरवा, नाथनगर, जयनगरा, बड़गांव सेखापुर, सेमरादम्मन में बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार सोमवार को नवाबगंज क्षेत्र के सभी फीडरों से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। अवर अभियंता गुड्डू यादव ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड रहता है। इससे दुर्गागंज, टाउन-1 व टाउन-2 की सप्लाई बार-बार बाधित हो रही थी। इसमें सुधार के लिए सोमवार को पैनल शिफ्टिंग के साथ मरम्मत का काम जारी रहा। जिससे ढेमवा, वजीरगंज प्रथम व द्वितीय, रघुराजनगर, उमरिया, टाउन, दुर्गागंज आदि फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:30 से शाम छह बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की मुश्किल बढ़ गई। बेलसर सीएचसी पर जेनरेटर होने के बावजूद सोमवार को नहीं चलाया गया। जिससे एक्सरे व अन्य जांचें प्रभावित रहीं। सीएचसी इटियाथोक में जेनरेटर न चलने से एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई। वजीरगंज, कटरा बाजार, मनकापुर आदि स्थानों पर जेनरेटर न चलने से मरीजों को परेशानी हुई।

पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडल के सभी अभियंताओं व बिजलीकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह उपभोक्ताओं का फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। जिला व मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed