{"_id":"5db1dd828ebc3e93c315b433","slug":"pottery-and-bullion-market-buzzed-on-dhanteras-gonda-news-lko4887692143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बर्तन और सराफा बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बर्तन और सराफा बाजार गुलजार
विज्ञापन
गोंडा के ठठेरी बाजार में बर्तन खरीदते लोग।
- फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार तैयार है। धनतेरस पर बर्तन, बिजली के झालरों, ऑटोमोबाइल व सराफा बाजार की सजावट से बाजार चमक उठा है। धनतेरस पर अलग-अलग वस्तुओं पर कई तरह का ऑफर की धूम है। धनतेरस पर करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार होना संभावित है। इस धनतेरस पर कई माह से चली आ रही मंदी के सन्नाटा भी टूटेगा।
दीपावली से पूर्व धनतेरस पर बर्तन, कपड़े, ज्वैलरी, वाहन व अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। धनतेरस व दीपावली पर कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार व मुनाफा कमाने का इंतजार रहता है। इस बार बाजार अभी तक मंदी की मार से कराह रहा था, ऐसे में दीपावली पर्व ने बाजार में जान फूंक दी है। नोट बंदी व जीएसटी का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।
गुरूवार को दुकानों व शोरूम में सन्नाटे का माहौल रहा लेकिन ग्राहकों के स्वागत के लिए अब बाजार सजकर तैयार है। शहर का बाजाजा बाजार में बर्तन की दुकानें सज गई हैं। इसी तरह से इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक वस्तुओं के शोरूम भी तैयार है। सराफा बाजार में जेवरात की चमक बिखरी है। वाहन शोरूम में वाहनों की बुकिंग चल रही है। मोमबत्ती, लाई, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, दिये व बच्चों के खिलौने की दुकाने सजी हुई हैं। दुकानदार धनतेरस पर ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। इस बाबत लीड बैंक मैनेजर दशरथी बेहरा का कहना है कि धनतेरस व दीपावली पर बाजार की सुस्ती छंटेगी। अलग-अलग बाजार में करोड़ों की खरीदारी का अनुमान है।
विज्ञापन
पांच लाख की ज्वैलरी खरीद पर गोवा ट्रिप का ऑफर
गोंडा। सराफा बाजार में कैश छूट का ऑफर दिया जा रहा है। सराफा बाजार में सोने व चांदी के एक से बढ़कर एक जेवरात के अलावा सिक्के व गणेश और लक्ष्मी की मूर्मि का संग्रह मौजूद है। इस समय सोने की कीमत 38,500 रुपये प्रति ग्राम, चांदी 47,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसके अलावा इम्ब्रेल्ड व इशिता ज्वैलरी कम्पनी ने अपने ग्राहकों को धनतेरस व दीपावली पर्व पर पांच लाख रुपये की ज्वैलरी खरीद करने पर गोवा ट्रिप का ऑफर दिया जा रहा है। इस बार ब्रांडेड डिजाईनर ज्वैलरी की धूम है।
शहर के सराफा कारोबारी रवि रस्तोगी ने बताया कि वह इस साल दीपावली पर अपने ग्राहकों को पांच लाख रुपये की ज्वैलरी खरीद करने पर गोवा ट्रिप का आफर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी 75 प्रतिशत व 92 प्रतिशत हॉलमार्क ज्चैलरी दे रही है। उन्होंने बताया कि इस बार मुम्बई व कोलकाता की डिजाइनर सोने के कंगन आक र्षक रेंज में उपलब्ध है। पूजा के लिए गणेश व लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति 2000 रुपये से 40 हजार रुपये की उपलब्ध है।
बर्तन बाजार में एक्सचेंज ऑफर की धूम
गोंडा। इस बार धनतेरस व दीपावली पर बर्तन बाजार में एक्सचेन्ज आफर की धूम है। मिक्सी, इंडक्शन चूल्हा, गैस चूल्हा, कुकर पर छूट का ऑफर की धूम है। नगर के बाजाजा बाजार सज कर तैयार है। स्टील, एल्युमोनियम, जस्ता, तांबा, फूल के अलावा नॉन स्टिक बर्तन एक से बढ़कर एक डिजाइन में उपलब्ध हैं। बाजार के बर्तन कारोबारी हरि प्रसाद सेठ ने बताया कि ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
इसमें मिक्सी पर अधिकतम 700 रुपये, हॉकिंस के कुकर पर 300 रुपये तक, इंडक्शन व गैस चूल्हा पर 800 रुपये की छूट दी जा रही है। पुलिस लाइन के सनी ने धनतेरस के लिए बर्तन की बुकिंग की। मिश्रीलाल बर्तन भंडार के मालिक शिवराज सिंह ने बताया कि ग्राहक पुराना सामान लाएं और नया सामान ले जाएं। उन्होंने बताया कि इंडक्शन व गैस चूल्हें व मिक्सी पर अधिकमत 1500 रुपये तक छूट दी जा रही है। कुकर पर 1000,प्रेस पर 300, आरओ पर 5,000 रुपये व की छूट देने के साथ सभी वस्तुओं की आकर्षक कीमत है।
मल्टी कलर झालरों व रेनबो बल्ब का दिखेगा मैजिक
गोंडा। इस बार दीवाली में मल्टीकलर चायनीज झालरों व रेनबो बल्ब का मैजिक दिखेगा। बाजार में चायनीज झालरों का फिर जलवा है। ऐसी झालरें आई हैं जिसमें एक ही बल्व में बार बार कई तरह की रोशनी होती है। बाजार में यह झालरें 40 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिक रही हैं। इसके अलावा रेनबो बल्व व अन्य कई तरह बिजली की रंगीन रोशनी देने के आइटम 250 रुपये से 500 रुपये की रेंज में बिक रहे हैं।
बाजार में बिकने आये डिजाइनर दिये
गोंडा। बाजार में दिये की दुकाने भी सज गई हैं। भारतीय परम्परा के मुताबिक दीपावली में दिये का जलाना शुभ माना जाता है। घरों को भले ही बिजली की छालरों से सजाया जाता हो लेकिन घर के अन्दर व पूजा आदि के लिए दिये का होना जरूरी होता है। दिये व मोमबत्ती के रोशनी की खूबसूरती का अपना अलग ही जलवा है। ऐसे में लोग दिये की भी खरीदारी करते हैं। डिजाइनर दिये बाजार में आये हैं। इसके अलावा मल्टीकलर से रंग रोगन उसकी खूबी को बढ़ा रही है।
इनकैन से चौक नहीं जा सकेंगे चौपहिया वाहन
धनतेरस पर चौक बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। गुरुवार को दुकानें सज गईं। लोगों के आवागमन से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने चौक बाजार को जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेटिंग कर सुबह से चौपहिया वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने महाराजगंज तिराहा, गुड्डूमल चौराहा, पीपल चौराहा, एकता तिराहा, भरत मिलाप चौराहे पर पिकेट तैनात कर दी है। शादे वर्दी में भी पुलिस केे तैनात किया गया है जिससे उचच्चकों पर नजर रखी जा सके। डीएम नितिन बंसल ने बताया कि पूरी बाजार पर नजर रखने के लिए फोर्स तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।