फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Portal down, one thousand birth-death certificates stuck

Gonda News: पोर्टल ठप, एक हजार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके

Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Portal down, one thousand birth-death certificates stuck
गोंडा। जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल शुक्रवार से ठप है। पोर्टल ओपेन करने पर ''बेल बी बैक सून! अंडर मेनटेनेस'' का नोटिस शो हो रहा है। पोर्टल में आई तकनीकि समस्या के कारण दो दिन में करीब 1000 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र फंस गए हैं। जिससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को झंझरी के खिराभा लंबरदारपुरवा निवासी पुत्तीलाल आशा बहू के साथ जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। लेकिन सर्वर न चलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। पुत्तीलाल ने बताया कि 21 फरवरी को सामान्य प्रसव से बेटी का जन्म हुआ है। शनिवार को प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका। अब दूसरे दिन फिर आना पड़ेगा। पंत नगर निवासी लक्ष्मी देवी के नवजात बेटे का जन्म प्रमाण पत्र भी सर्वर की समस्या के कारण नहीं बन सका। नवाबगंज के बल्लीपुर निवासी गीता मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी आध्या मिश्रा को स्कूल में प्रवेश लेना है। बीते पांच अगस्त 2019 का जिला महिला अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। शुक्रवार को आने पर भी वापस होना पड़ा, शनिवार को भी सर्वर खराब बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल, निकाय व पंचायतों में बनते प्रमाणपत्र
मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों में भी जन्म-मृत्यु का पंजीकरण होता है। सीएमओ कार्यालय के सहायक शोध अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन करीब 500 लोगों का पंजीकरण होता था, लेकिन दो दिनों से सर्वर में समस्या आ रही है। जिससे पंजीकरण नहीं हो पाता है। सीआरएस पोर्टल में तकनीकी समस्या आने की सूचना राज्य स्तर पर दी गई है। स्टेट स्तर से पोर्टल का मरम्मत किया जा रहा है। जल्द ही सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed