फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Poor children will get free admission, lottery on 28th

Gonda News: गरीब बच्चों को मिलेगा निशुल्क दाखिला, लॉटरी 28 को

Sat, 22 Jun 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Poor children will get free admission, lottery on 28th
20 जून आखिरी तिथि तक आरटीई के तहत विभाग को मिले 852 आवेदन
विज्ञापन

21 से 27 जून तक बीईओ व बीएसए स्तर से पूरी होगी सत्यापन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले के दुर्बल आय वर्ग और अलाभित समूह के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसके लिए 28 जून को लॉटरी होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से 20 जून के बीच शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन लिया गया। इस दौरान जिलेभर के अलग-अलग शिक्षा क्षेत्रों से विभाग को कुल 852 आवेदन मिले। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों का निजी विद्यालयों की सीटों पर दाखिले का प्रावधान किया गया। पात्रों को कक्षा एक में निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। बीईओ व बीएसए स्तर से सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 27 जून तक तय मानक के अनुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होगी। 28 जून को लॉटरी के बाद बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत चार चरणों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। वहीं चौथी चरण की प्रक्रिया भी तय समय में पूरी कर कमजोर आय वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परसपुर से आए सबसे अधिक 230 आवेदन
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए सबसे अधिक परसपुर शिक्षा क्षेत्र के 230 आवेदन मिले हैं। करनैलगंज से 189 और बेलसर से 161 आवेदन मिले हैं। झंझरी 68, तरबगंज 63 और नगरपालिका गोंडा में 54, इटियाथोक से एक और कटराबाजार से दो आवेदन मिले हैं। माना जा रहा है कि आरटीई के तहत अधिकांश बच्चों को लाभ नहीं मिल पाया है। प्रचार-प्रचार में अरुचि और कमजोर जागरूकता अभियान प्रमुख कारण हैं।

चौथे चरण में खाता नहीं खोल सके तीन शिक्षा क्षेत्र

जिले के कुल 17 शिक्षा क्षेत्रों में 753 विद्यालय आरटीई के तहत पंजीकृत हैं। इन निजी विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मिल सकती है। बावजूद इसके मनकापुर, बभनजोत व नवाबगंज से एक भी आवेदन नहीं आए। नवाबगंज नगर पालिका परिषद के विद्यालयों में 16 आवेदन किए गए हैं।


632 के सापेक्ष 604 बच्चों को दिया जा चुका है प्रवेश
पहली चरण में 158 के सापेक्ष 154, दूसरे चरण में 474 के सापेक्ष 450 बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा चुका है। वहीं तीसरी लॉटरी के चयनित छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। जल्द ही चौथी लॉटरी में बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। -प्रेमचंद यादव, बीएसए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article