फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Politics intensified over Panchayat elections

Gonda News: पंचायत चुनाव पर तेज हुई राजनीति

Mon, 06 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Politics intensified over Panchayat elections
गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर संशय लगातार गहराता जा रहा है। पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद कराने की चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। सत्ता पक्ष जहां संवैधानिक प्रक्रिया का हवाला दे रहा है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर चुनाव से बचने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के चुनावों के लिए 15 अप्रैल को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासकों की नियुक्ति का स्पष्ट प्रावधान है और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पंचायतों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवैधानिक दायरे में होंगे चुनाव : अकबाल बहादुर
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव सरकार का विषय है और यह पूरी तरह संवैधानिक व्यवस्था के तहत कराए जाएंगे। मतदाता सूची, जनगणना और पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट जैसे आवश्यक पहलुओं पर काम जारी है।
सरकार चुनाव से भाग रही : राम प्रताप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार मौजूदा हालात में पंचायत चुनाव कराने से बच रही है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासकों की नियुक्ति से भ्रष्टाचार बढ़ेगा और पंचायतों का कामकाज प्रभावित होगा।

डबल इंजन सरकार में टकराव : अरशद
सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के भीतर ही तालमेल नहीं है। हार के डर से सरकार चुनाव टालने की रणनीति अपना रही है।
मौजूदा प्रधानों को ही मिले जिम्मेदारी : उमापति
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने कहा कि यदि समय से पंचायत चुनाव नहीं हो पाते हैं तो मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाना चाहिए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों और योजनाओं का लाभ जनता तक निरंतर पहुंचता रहे।
सरकार के फैसले का करेंगे स्वागत : प्रधान
वजीरगंज के प्रधान सुशील जायसवाल ने कहा कि सरकार जब भी चुनाव कराने का निर्णय लेगी, उसका स्वागत किया जाएगा। देरी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
--------------
फैक्ट फाइल :

ग्राम प्रधान- 1,192
क्षेत्र पंचायत सदस्य-1,564
ग्राम पंचायत सदस्य-15,108

जिला पंचायत सदस्य-63
(आंकड़ा स्रोत- निर्वाचन कार्यालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed