फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

चुनाव प्रदेश में और बात हो रही है तालिबान की: योगेश

Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
political
28द्दस्रड्डश्च18- गोंडा के बहुवन मदार माझा गांव में सपा के विजय चौपाल में पूर्व मंत्री व अन्य - फोटो : GONDA
गोंडा। समाजवादी पार्टी की ओर से करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में लगातार विजय चौपाल लगाई जा रही है। परसपुर ब्लॉक के बहुवन मदार माझा गांव में आयोजित विजय चौपाल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि विधानसभा चुनाव प्रदेश में है तो यहां के विकास की बात होनी चाहिए लेकिन सत्तापक्ष के मंत्री व भाजपा नेता तालिबान की बात करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, नौजवानों, युवाओं और महिलाओं की बात करने के बजाय भाजपा के मंचों से हिंदू-मुस्लिम की बात होती है। सपा सरकार में पुल-पुलिया व सड़कों के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था सुधारने के काम हो रहे थे। इस सरकार में जनता के बीच भय और कटुता फैलाई जा रही है। इससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय, अब उनका उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिले में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया है, उनमें कितने कार्य किस सरकार के थे। सपा सरकार के कार्यों का लोकार्पण करके अपनी पीठ थपथपाई जा रही है। इसी से साफ है कि जिले के नेताओं की नीयत कैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रधान ध्रुवराज यादव ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी फहीम अहमद व पप्पू सिंह मड़हा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed