फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल दिखाई ताकत

Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
05द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के करनैलगंज में साइकिल रैली निकालते पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले भर में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली और केंद्र तथा प्रदेश सरकारों पर निशाना साधा।
विज्ञापन

गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के सुपुत्र सूरज सिंह की अगुवाई में सैकड़ों लोगों के साथ साइकिल रैली निकाली गई। आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास से निकल कर सपाई सूरज सिंह की अगुवाई में बड़गांव चौराहा से होते हुए जिला अस्पताल, दुखहरन नाथ मंदिर से होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। उनके साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं राजा चतुर्वेदी की अगुवाई में भी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, कटरा बाजार में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, हलधरमऊ में सपा नेता मसूद खां के नेतृत्व में, मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, प्रतिभा सिंह, मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, गौरा में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह व संजय विद्यार्थी, तरबगंज में नरेंद्र सिंह व विजय सिंह टिंटू सिंह की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाल कर सपाईयों ने पूरी ताकत का एहसास कराया। करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में भंभुवा से साइकिल रैली निकाली गई। वहीं बब्लू सिंह विसेन की अगुवाई में दर्जी कुआं से साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर में मूसे गंज से प्रारम्भ होकर तहसील, ग्राम रामापुर,धर्मपुर, बेहलनिया, लक्ष्मन पुर,पण्डितपुर, दत्तुपुर, बैरीपुर, लौकहा होते हुए झिलही बाजार में समाप्त हुई। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कई क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह के नेतृत्व में परास गांव से यात्रा शुरू होकर राजा राम चौराहे तक पहुंची। बेउदा माझा के प्रधान केशव राम यादव राकेश चौहान पिंटू पांडेय तिलरे यादव बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, बल्लीपुर से निकली समाजवादी साइकिल यात्रा का नेतृत्व पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद सिंह, जिंदर सिंह, डा निजाम आदि लोग मौजूद रहे। सपा नेता सूरज सिंह व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार, किसान, नौजवान विरोधी है। भाजपा सरकारी नुुमाइंदों को अपने हित के लिए प्रयोग कर रही है। सरकारी मशीनरी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रऌही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed