फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

आप ने बैठक में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
political
20द्दस्रड्डश्च26-गोंडा के करनैलगंज में आम आदमी की बैठक को संबोधित करते दिग्गज पांडेय। (संवाद) - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधानसभा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह राजू के संयोजन में करनैलगंज में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व प्रदेश के सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गई है, कानून का राज खत्म सा है, देश व प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल मॉडल उत्तर प्रदेश को भी बनाना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने पर बल दिया। सदस्यता दिलाने के साथ अनुज पाठक जिला प्रभारी, वकील अहमद जिला सचिव, निधि मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला विंग, हरिनाथ सिंह एडवोकेट, शेष नारायण मिश्रा आशीष सिंह, आनंद प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। योगेश प्रताप सिंह राजू ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed