फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political fight

दो राजनैतिक घरानों की प्रतिद्वंदिता का खामियाजा भुगत रहे लोग

Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
political fight
गोंडा। दो मजबूत राजनीतिक घराना होने के बाद भी हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात दो दिग्गज नेताओं के घर को जोड़ने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क की है जो एक किलोमीटर पूरी तरह उखड़ गई है।
विज्ञापन

सरयू रेलवे स्टेशन तक आने जाने के लिए लोगों को कीचड़ युक्त गड्ढे वाली सड़क पर चलकर स्टेशन पहुंचना पड़ता है। इसके अलावा इसी मार्ग पर गन्ना तौल कांटा भी लगा हुआ है। जहां तक आने-जाने के लिए वाहनों को लंबी दूरी का सफर तय करके कांटा तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि यहां पर दो राजनीतिक घराना पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह एवं वर्तमान विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का आवास है। दोनों कद्दावर नेताओं के आवास के बीच में मात्र दो किलोमीटर का रास्ता है। जो सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे से होकर एक दूसरे को मिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रास्ता पूरी तरह जर्जर है। एक किलोमीटर तो पूरी तरह गड्ढायुक्त है जहां आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। सरयू स्टेशन तक आने-जाने के साथ-साथ बरगदी चौराहे से भंभुआ चौराहे के बीच जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा गन्ना तौल कांटा भी इसी मार्ग पर है। लोग इधर से अपना वाहन ले जाते हैं। उन्हें दूर से घूम कर भंभुआ तक का सफर करना पड़ता है। इसके बाद भी दोनों राजनीतिक परिवार इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। यदि यह रास्ता बन जाय तो बिना क्रासिंग के करनैलगंज से जरवल का रास्ता तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed