फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Political discord increased in delegate elections, allegations of rigging

Gonda News: डेलीगेट चुनाव में बढ़ी सियासी रार, धांधली का आरोप

Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Political discord increased in delegate elections, allegations of rigging
गोंडा। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में सियासी रार बढ़ गई है। सपा नेताओं ने सत्तापक्ष के दबाव में नामांकन पत्र खारिज करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति के चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी गोटियां बैठनी शुरू कर दी हैं। डायरेक्टर व सभापति बनने की जरूरी पात्रता हासिल करने के लिए डेलीगेट बनने की होड़ मची थी। विगत 26 सितंबर को डेलीगेट पद के लिए नामांकन हुआ। गन्ना विकास समिति मैजापुर में 453 किसानों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें 426 नामांकन पत्र वैध पाए गए, वहीं 27 लोगों का पर्चा खारिज हो गया। बरूई गोंदहा निवासी दिलीप कुमार शुक्ल व रायपुर फकीर निवासी अजीत कुमार तिवारी, परसा गोंडरी निवासी शेष नारायन ओझा व सुसुंडा निवासी जटाशंकर पांडेय सहित सभी दावेदारों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सत्तापक्ष के दबाव में नामांकन पत्र खारिज किए जाने का आरोप लगाया। कटरा बाजार से सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के एक विधायक के इशारे पर गलत तरीके से नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर नामांकन पत्र बहाल किए जाएं।
विज्ञापन

मैजापुर गन्ना विकास समिति के लिए नामित निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि जिन किसानों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उनमें कुछ न कुछ खामियां मिली हैं। किसी दबाव में पर्चा खारिज होने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed