फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political,Alert,rajthakre

राजठाकरे को अयोध्या सीमा में घुसने नहीं दूंगा: बृजभूषण

Thu, 05 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
political,Alert,rajthakre
फोटो-10-गोंडा में कैसरगंज सांसद का ट्वीट। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ ताल ठोंक दी है। उन्होंने चुनौती के साथ चेतावनी दी कि मनसे प्रमुख राजठाकरे अयोध्या आने की न सोचें। उन्हें अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। जब तक वह उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते हैं, वह अयोध्या न आएं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आग्रह किया है कि अगर राज ठाकरे यूपी आएं तो उनसे मुख्यमंत्री भी न मिलें।
विज्ञापन

गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से ठाकरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है। राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए आने वाले हैं। कैसरगंज सांसद ने गुरुवार को एक के बाद एक ट्वीट से राज ठाकरे पर हमला किया। उत्तर भारतीयों को अपमानित करने का आरोप लगा माफी की मांग की। उन्होंने लगातार तीन बार ट्विट किया, उसमें लिखा कि उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे राज ठाकरे।
विज्ञापन

उन्होंने राममंदिर आंदोलन में ठाकरे परिवार की भूमिका को नकारते हुए कहा, राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है। ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं। बता दें कि भाजपा सांसद ने राज ठाकरे के खिलाफ ऐसे समय पर मोर्चा खोला है जब मनसे प्रमुख ने हाल ही में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए योगी सरकार की तारीफ की है। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले राज ठाकरे से भाजपा की नजदीकी बढ़ने की चर्चा है। वैसे भाजपा राज ठाकरे से कतराती रही है। राज ठाकरे यूपी और बिहार के लोगों पर महाराष्ट्र में जाकर लोगों की नौकरी छीनने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed