{"_id":"6744ca8318675db7440409c4","slug":"policemen-will-get-all-facilities-under-one-roof-gonda-news-c-100-1-gon1003-127916-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिसकर्मियों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिसकर्मियों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
Tue, 26 Nov 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने किया। इसे अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के नाम पर समर्पित किया गया है। यह बहुउद्देशीय हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें एक भव्य मंच का निर्माण भी कराया गया है। यहां ट्रेनिंग व प्रशिक्षण के दौरान करीब छह सौ कर्मियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
इसके साथ ही अफसरों के लिए अलग से विश्राम कक्ष की व्यवस्था की गई है। मंच के पीछे किचेन, वॉशरूम सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था है। बेहतर प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बहुद्देशीय हाॅल का उपयोग जवानों के लिए सेमिनार, बीफ्रिंग, वर्कशॉप, हेल्थ कैंप व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के लिए किया जा सकेगा। साथ ही पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योगाभ्यास के लिए भी हाल का उपयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।