फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Policemen should keep records updated in police stations: SP

थानों में रिकॉर्ड अपडेट रखें पुलिसकर्मी : एसपी

Mon, 24 Apr 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Policemen should keep records updated in police stations: SP
देहात कोतवाली में रिकॉर्डों का निरीक्षण करते एसपी। - संवाद
गोंडा। एसपी आकाश तोमर ने सोमवार को कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, मेस आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने रिकाॅर्डों को अद्यतन करने व साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत महिला आरक्षियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर जागरूक करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने त्योहार, मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed