फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police will conduct DNA test of skeleton found in the field

Gonda News: खेत में मिले कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Sun, 30 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police will conduct DNA test of skeleton found in the field
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में गूंगीदेई गांव के समीप गन्ने के खेत में मिले वृद्ध महिला के कंकाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। कंकाल उसी महिला का है या नहीं, इसके लिए बोन सैम्पल लिया गया है। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए आगरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गूंगीदेई गांव के रहने वाले इंद्र बहादुर सिंह ने अपनी समधिन चित्रलेखा (70) निवासी मध्यनगर थाना इटियाथोक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 जुलाई को दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि चित्रलेखा 11 जुलाई को घर से निकली थी। मगर देर शाम तक नहीं लौटी। इंद्रबहादुर सिंह ने 28 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी समधिन का कंकाल गांव के ही विजयसेन सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा है। इंद्र बहादुर ने कपड़ों से चित्रलेखा की पहचान की थी। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया है। खेत में मिला कंकाल चित्रलेखा का है कि नहीं? इसके लिए बोन सैम्पल लिया गया है। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए आगरा लेबोरेटरी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed