फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police will be on alert in bullion markets on Deepawali

Gonda News: दीपपर्व पर सराफा बाजारों में मुस्तैद रहेगी पुलिस

Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police will be on alert in bullion markets on Deepawali
गोंडा। धनतेरस से शुरू हो रहे दीपपर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। अभी तक सराफा बाजार में पुलिस गश्त करती थी, लेकिन दीपोत्सव पर इस बार जिले के 17 सराफा बाजार में अलग से सशस्त्र पुलिस पिकेट की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन शहर के चौक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को धनतेरस से शुरू हो रहे दीपपर्व पर इस बार गोंडा शहर की सोनार गली, चौक के साथ ही ग्रामीण इलाकों में कटरा बाजार, करनैलगंज, आर्यनगर, खरगूपुर, इटियाथोक, धानेपुर, परसपुर, तरबगंज, रगड़गंज, नवाबगंज, कटरा शिवदयालगंज, वजीरगंज, मनकापुर, मसकनवां, बभनान सहित अन्य कस्बों के ऐसे 17 बाजार चिह्नित किए गए हैं, जहां पर सराफा का अधिक कारोबार होता है। इन बाजारों में इस बार सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद किया है। सभी सीओ व एसओ को भ्रमण करके निगरानी करने को कहा गया है। सराफा व्यापारियों के पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इनके माध्यम से हर सूचना को साझा करने को कहा गया है। वहीं, सीसीटीवी सक्रिय रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस टीम
एसपी विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज व छठ पूजा को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर दंगा निरोधक उपकरणों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सराफा बाजार, कस्बों, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को चेक करा लिया जाए। अयोध्या जाने वाले मुख्य मार्गों के पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा, मैरिज लाॅन आदि के संचालकों से वार्ता कर आवश्यक प्रबंध किए जाएं। सोशल मीडिया सेल पूरी तरह से सक्रिय रहे। बैठक में एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, पश्चिमी राधेश्याम राय सहित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मियों के अवकाश पर रोक
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने दीपपर्व को देखते हुए जिले में स्वास्थ्यकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। अवकाश सिर्फ विशेष परिस्थिति में सीएमओ की स्वीकृति से ही मिल सकेगा। इसके साथ ही सभी सीएचसी पर इमरजेेंसी सेवाएं हर हाल में संचालित रखने को कहा गया है।

- मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में अलग से 30 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। साथ ही चिकित्सकों की अलग से टीम लगाई गई है। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed