फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police wedding stop newly

Gonda News: पुलिस ने रोकी बरात, थाने में फेरे

Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
police wedding stop newly
 शादी के बाद युवक और युवती।
तरबगंज (गोंडा)। युवक के शादी से इंकार कर दूसरी शादी करने की सूचना पर युवती मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम युवक के घर पहुंची तो बरात झारखंड के लिए निकलने वाली थी। पुलिस ने बरात रोकवा दी और दूल्हे को थाने ले आई। यहां पंचायत के बाद दूल्हा भी युवती के संग शादी करने को तैयार हो गया। पुलिस की मौजूदगी में थाने में पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी रचाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तरबगंज मनोज पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के पांडेय दुर्जनपुर दुर्गापुर गांव निवासी धनीराम वर्मा के बेटे धर्मपाल की शादी झारखंड के रामगढ़ निवासी हेमा पुत्री नरेश ओहदार से तय थी।
विज्ञापन


22 फरवरी को शादी के लिए बरात मंगलवार को ही झारखंड के लिए निकलने वाली थी। इसी बीच दोपहर में नवाबगंज के मुट्ठीगंज निवासी प्रियंका वर्मा पुत्री किशन वर्मा थाने पर शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी शादी धर्मपाल से छह माह पहले तय हुई थी। बाद में शादी से इंकार कर दिया। मंगलवार को शिकायत पर पुलिस धर्मपाल को थाने ले आई। इसके बाद थाने के मंदिर पर दोनों की शादी रचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed