{"_id":"67f01b8a1092311c75064382","slug":"police-was-on-alert-regarding-friday-prayers-gonda-news-c-100-1-slko1026-135235-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस
Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर में जुमा की नमाज के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी विनीत जायसव
गोंडा। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस का पहरा रहा। ड्रोन कैमरे से शहर में निगरानी की गई।
एसपी विनीत जायसवाल ने शहर की विभिन्न मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर धर्मगुरुओं, नमाजियों एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराया गया। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर स्थानीय अधिसूचना इकाई को लगाया गया था। सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीमों को लगाया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) की निगरानी की गई।
करनैलगंज संवाद के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी में मस्जिदों में नमाज अदा हुई। करनैलगंज नगर में एसडीएम भारत भार्गव, कोतवाल श्रीधर पाठक, इंस्पेक्टर अपराध अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह, अंकित सिंह, उप निरीक्षक बब्बन सिंह, दयानंद, खुशबू श्रीवास्तव, प्रीती सहित भारी संख्या में पुलिस बल नगर की मस्जिदों में नमाज को लेकर पहरेदारी में लगे रहे। उप जिलाधिकारी सुबह से ही लगातार तहसील क्षेत्र के चारों थानों से संपर्क में लगे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में बीट के दरोगा व सिपाहियों को मुस्तैद किया गया था।