फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police team attacked, case on 20

Gonda News: पुलिस टीम पर हमला, 20 पर केस

Wed, 23 Aug 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked, case on 20
गोंडा। खरगूपुर के चौकी परिहार गांव में भूमि विवाद सुलझाने गई यूपी 112 की पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दस नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव के अरुण सिंह ने नवीन परती की भूमि पर मढ़हा रखा था। जिसे मंगलवार देर रात गांव के अजय सिंह ने गिरा दिया था। मामले में अरुण सिंह ने अजय सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के अजय सिंह ने बुधवार को यूपी 112 पर मारपीट की सूचना दी। जब यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अजय सिंह के पक्ष के लोग ही पुलिस से अभद्रता करने लगे। बवाल बढ़ता देख सूचना पर थाने से उपनिरीक्षक चंद्रसेन वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे तो उग्र लोगों ने लाठी-डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हमला करने वाले अजय सिंह, उसकी पत्नी गीता देवी, संतोष सिंह, उसकी पत्नी सुधा देवी, अरुण सिंह, उसकी पत्नी सावित्री, अतुल सिंह, ग्राम प्रधान अभय सिंह उर्फ रिंकू, समरथ सिंह, विजय पाल सिंह व दस अज्ञात लोगों विरुद्ध जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम प्रधान अभय सिंह उर्फ रिंकू, समरथ सिंह, गीता देवी व सावित्री को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed