Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police surveillance will be increased at riverbanks and in markets during Diwali and Chhath

Gonda News: दीपावली और छठ पर घाटों व बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

Thu, 05 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police surveillance will be increased at riverbanks and in markets during Diwali and Chhath
गोंडा। दीपावली और छठ पूजा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी अभिषेक ने तैयारियों की समीक्षा कर यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने प्रभावी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग बढ़ाने को कहा। आईजीआरएस की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अपहरण के मामलों में पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में प्रभावी पैरवी पर जोर दिया। सीमावर्ती गांवों, नहरों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पुराने कैमरों को चालू रखने के निर्देश भी दिए। इससे पहले सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं और सुझाव सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed