{"_id":"68b5df6f55227ff0610aedb3","slug":"police-stopped-the-procession-from-taking-place-from-another-route-gonda-news-c-100-1-gon1003-143177-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दूसरे रूट से शोभायात्रा निकालने पर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दूसरे रूट से शोभायात्रा निकालने पर पुलिस ने रोका
Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
असरना गांव में विजर्सन शोभायात्रा के दौरान विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस। स्रोत: सोशल मीडिया
कटरा बाजार/माधोपुर। असरना गांव से सोमवार को निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का अचानक रूट बदल गया। विवाद की स्थिति से पहले ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और निर्धारित रूट से ही शोभायात्रा को रवाना किया गया।
सोमवार दोपहर 03:30 बजे असरना गांव से सरयू घाट के लिए गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे करके नहर के बजाय गांव के बीच से शोभायात्रा निकालने की कोशिश की। सूचना पर एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या व प्रशिक्षु सीओ मयंक मिश्र के साथ ही कटरा बाजार, कौड़िया व परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।निर्धारित रूट से ही शोभायात्रा ले जाने को कहा गया। इस पर कुछ लोग सड़क पर बैठ गए और गांव से ही शोभायात्रा ले जाने पर अड़ गए, लेकिन पुलिस अफसरों के समझाने पर मान गए।
कटरा बाजार इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ कहासुनी हुई थी, समझा-बुझाकर शोभायात्रा को निर्धारित मार्ग से भेजकर प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया। (संवाद)