फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police searching history of image in Unnao's Shuklaganj

उन्नाव के शुक्लागंज में छवि की हिस्ट्री तलाश रही पुलिस

Sun, 26 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Police searching history of image in Unnao's Shuklaganj
गोंडा। पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो के अपहरण ने गोंडा ही नहीं प्रदेश पुलिस को हिला कर रख दिया। मगर 18 घंटे में ही मुठभेड़ में गोंडा पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के साथ ही नमो का छुड़ाकर प्रदेश पुलिस की साख बचा ली। अब पुलिस ने बदमाशों की हिस्ट्री तलाशनी शुरू कर दी है। नमो के अपहण के बाद उसके पिता को कॉल कर चार करोड़ रुपये की मांग करने वाली सूरज पांडेय की पत्नी छवि की हिस्ट्री तलाशने गोंडा पुलिस उन्नाव पहुंच गई है। वहां छवि की शिक्षा से लेकर उसका पूरा ब्यौरा पुलिस टीम तलाश रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज के गाड़ी बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता के अपहरण में मुख्य आरोपी सूजर पांडेय की पत्नी छवि ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह उन्नाव के शुक्लागंज की मिश्रा कॉलोनी के रहने वाले कृष्णचंद उपाध्याय की बेटी है। उसकी फरवरी 2018 में ही सूरज से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। छवि नेे पुलिस की पूछताछ में जो बयान दिए उसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाने के लिए शनिवार की रात गोंडा पुलिस की एक टीम उन्नाव के लिए रवाना हुई है। रविवार को पुलिस टीम उन्नाव के शुक्लागंज स्थित मिश्रा कॉलोनी छवि के घर पहुंच गई और परिवार के लोगों से छवि के बारे में पूछताछ की। टीम कालोनी में उसके घर के आस-पास के लोगों से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अपहरण में इस्तेमाल की थी खुद की आल्टो कार
नमो के अपहरण केे मुुख्य आरोपी सूरज पांडेय ने स्क्रिप्ट तो बहुत ही सोच समझकर तैयार की। मगर अपहरण में खुद के परिवार की कार का इस्तेमाल किया। इधर सीसीटीवी फुटेज छवि ने नमो के घर पर जिस नंबर से फोन किया। उसके सीडीआर ने सूरज की पूरी स्क्रिप्ट बेकार साबित कर दी और पुलिस के चंगुल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेगी हिस्ट्रीशीट, लगेगा एनएसए
करनैलगंज के गाड़ी बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता का अपहरण करने वाले सूरज पांडेय, उसकी पत्नी छवि पांडेय, छोटे भाई राजा, उमेश यादव व दीपू कश्यप की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की है। पांचों अभियुक्तों के बैकग्राउंड का पता लगाया जा रहा है। सूरज, राजा, उमेश व दीपू के आपराधिक रिकॉर्ड जनपद के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जनपदों में जहां उनका आना-जाना व संपर्क हैं की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके साथ ही छवि की हिस्ट्री के लिए उन्नाव के शुक्लागंज की मिश्रा कालोनी में पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। पांचों अभियुक्तों की हिस्ट्री तलाशने के बाद सभी की हिस्ट्रीशीट खुलेगी और एनएसए लगाया जाएगा।
सकरौरा में सूरज ने तैयार की थी अपहरण की स्क्रिप्ट
पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता का अपरहरण करने वालो सूरज पांडेय निवासी शाहपुर थाना परसपुर करनैलगंज तहसील के एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता था। करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता था। यहीं से हररोज तहसील उसका आना-जाना था। यहीं रहकर उसने अपने छोटे भाई राजा,पत्नी छवि पांडेय, उमेश यादव निवासी सकरौरा व दीपू कश्यप निवासी सोनवारा करनैलगंज के साथ मिलकर नमो के अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की और उसे अपहृत कर लिया।

नमो अपहरण कांड के मुख्य आरोपी सूरज पांडेय समेत पांचों अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके साथ ही सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी सूरज की पत्नी छवि की हिस्ट्री खंगालने के लिए पुलिस टीम उसके पिता के घर उन्नाव भेजी गई है। टीम छवि की हिस्ट्री की पड़ताल कर रही है। -डॉ. राकेश सिंह, डीआईजी देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed