{"_id":"63f7aefdcf701e03a501e91c","slug":"police-returned-39-thousand-rupees-of-cyber-fraud-gonda-news-c-13-1-100373-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस ने वापस कराए साइबर ठगी के 39 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस ने वापस कराए साइबर ठगी के 39 हजार रुपये
Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। साइबर ठगी कर निकाले गए 39 हजार 500 रुपये को साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित को वापस करा दिया है। साथ ही अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि 14 फरवरी को मोहम्मद राशिद निवासी जखोली ने थाना सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह से शिकायत की। कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर 39 हजार 500 रुपये काट लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय व कांस्टेबल प्रेम प्रकाश को सौंपी। जांच की गई तो पता चला कि यह साइबर ठगी का मामला है। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ट्रांजेक्शन के माध्यम से कटे हुए पैसे को फ्रीज करा दिया गया। बृहस्पतिवार को मोहम्मद राशिद ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से कटे हुए पैसे वापस आ गए हैं।
एएसपी ने बताया कि साइबर ठगी के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी एसओ को सौंपी गई है।