{"_id":"65d3b82e5c4c75bda80dad56","slug":"police-recruitment-exam-three-solvers-and-one-associate-arrested-along-with-the-absconding-candidate-gonda-news-c-99-1-slko1018-107092-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : भागे अभ्यर्थी के साथ तीन साल्वर व एक सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : भागे अभ्यर्थी के साथ तीन साल्वर व एक सहयोगी गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिशों को नाकाम करते हुए पुलिस ने साॅल्वर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें नौ लोग रविवार को गिरफ्तार हुए थे और एक हिरासत में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरी रात अभियान चलाकर तीन साॅल्वर, एक सहयोगी व फरार अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कुछ और लोगों के शामिल होने की जानकारी हुई। आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी केशव कुमार ने दो टीमें बनाईं। उपनिरीक्षक श्रवण चंद की टीम ने बिहार के साॅल्वर कुंदन के साथ ही सहयोगी देवरिया निवासी जय प्रकाश को गिरफ्तार किया। साथ ही देवरिया के निवासी अभ्यर्थी संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था। तीनों के पास से तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक प्रवेश पत्र, एक प्रश्न पुस्तिका, चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
इन पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को जानकारी मिली कि दूसरा गिरोह के भी कुछ सॉल्वर मोटी रकम लेकर परीक्षा देने आए थे। उनके शहर में होने की जानकारी मिली। उपनिरीक्षक अविरल शुक्ल की टीम ने
विज्ञापन
बिहार के मुंगेर जनपद के असरगंज थानाक्षेत्र सि्थत मनगरबा निवासी सॉल्वर नितिश कुमार व राजन को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पांच आधार कार्ड, पांच प्रवेश पत्र, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक प्रश्न पुस्तिका, तीन ओएमआर शीट की फोटो काॅपी और तीन मोबाइल बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों की अलग- अलग एफआईआर दर्ज की गई है।
कुछ और शातिरों के शामिल होने की जानकारी
एसपी केशव कुमार ने बताया कि पकड़ में आए आरोपियों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। दो गिरोहों की पुष्टि होने के साथ ही अभी कुछ और लोगों के शामिल होने की बात आई है। इसमें स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है।