{"_id":"6776d3e8ad26f06b6b01da7b","slug":"police-recruitment-14-candidates-disqualified-in-records-scrutiny-and-physical-measurement-gonda-news-c-100-1-slko1029-130136-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: अभिलेखों की जांच और शारीरिक माप में 14 अभ्यर्थी अयोग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: अभिलेखों की जांच और शारीरिक माप में 14 अभ्यर्थी अयोग्य
Thu, 02 Jan 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: विभाग
गोंडा। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती में 14 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में अभिलेखों और शारीरिक मानक परीक्षण में ये फेल हो गए। ऐसे में ये अब भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।
पुलिस सीधी भर्ती के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानकों का परीक्षण चल रहा है। बृहस्पतिवार को 153 महिलाओं और 235 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 146 महिला व 219 पुरुष अभ्यर्थी ही पहुंचे। अभिलेखों और शारीरिक मानकों की जांच के बाद दो महिलाओं व 12 पुरुष अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि नियमों का पालन सख्ती से किया जाए। उन्होंने प्रवेश द्वार, बायोमीट्रिक कक्ष आदि स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। अभ्यर्थियों से वार्ता भी की। एसपी ने बताया कि जिले में 535 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। लिखित परीक्षा में अभिलेखों की जांच व शारीरिक परीक्षण में सफल हाेने वाले अभ्यर्थी शमिल हाेंगे। परीक्षण चार फरवरी तक चलेगा।