फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police preparing to take statements from account holders

Gonda News: खाताधारकों से बयान लेने की तैयारी में पुलिस

Sat, 17 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police preparing to take statements from account holders
गोंडा। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की गोंडा शाखा में 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला गरमा गया है। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के कड़े रुख के बाद जांच अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। स्पेशल ऑडिट में हुए खुलासे के बाद शनिवार को बैंक प्रबंधक ने सभी अभिलेख जांच अधिकारी को सौंप दिए। अब पुलिस खाताधारकों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बैंक के 205 खाताधारकों के खातों में कथित अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी अब एक-एक खाते का मिलान कर रहे हैं। बहलोलपुर के शिवेंद्र का कहना है कि उनके खाते से किसी भी प्रकार का पैसा नहीं निकाला गया, लेकिन कर्ज की राशि बढ़ा दी गई। साथ ही एक अन्य मामले में उन्हें जमानतदार बनाया गया, जिसकी जानकारी उन्हें नोटिस मिलने के बाद हुई।
विज्ञापन

घोटाले में नामजद बालपुर के रितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले कर्ज लिया था, जिसे चुका दिया था। करीब डेढ़ साल से वह बैंक नहीं गए। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed