फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police launched Plastic Free India campaign

Gonda News: पुलिस ने चलाया प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान

Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police launched Plastic Free India campaign
ठठेरी बाजार में प्ला​स्टिक मुक्त भारत अ​भियान के तहत कूड़ा एकत्र करते एसपी विनीत जायसवाल व अन्य
गोंडा। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को एसपी से लेकर आरक्षी तक सड़क पर उतरे और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत साफ-सफाई करते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


मनकापुर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत में आयोजित अभियान का नेतृत्व सीओ उदित नारायण पालीवाल ने किया। उनके साथ कोतवाल निर्भय नारायण सिंह, चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी, सभासद वैभव सिंह सहित अन्य सभासद गण एवं कोतवाली का समस्त पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।
विज्ञापन


पसका संवाद के अनुसार, परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को परसपुर पुलिस ने थाना परिसर, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज व ब्रह्मदेव बाबा स्थल से प्लास्टिक कचरा एकत्र करके नष्ट किया। माधोपुर संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कटरा बाजार पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाया। ब्लॉक परिसर, हलधरमऊ और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरी बेगमगंज संवाद के अनुसार, थाना प्रभारी गोविंद कुमार के नेतृत्व में वाराही धाम परिसर में साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। मसकनवा संवाद के अनुसार, छपिया के प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार के नेतृत्व में स्वामी नारायण मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। खरगूपुर, कौड़िया, कर्नलगंज, तरबगंज, वजीरगंज आदि थानों पर भी अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed