{"_id":"5d26155b8ebc3e6cd05aad3c","slug":"police-is-your-friend-do-not-be-afraid-of-them-gonda-news-lko4699550140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आप की दोस्त है, इनसे घबराएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आप की दोस्त है, इनसे घबराएं नहीं
विज्ञापन
गोंडा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के स्कूलों में बुधवार को जाकर पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स बताए। पुलिस ने उन्हें डायल 100, डायल 1090 व डायल 1098 के प्रयोग के बारे में जानकारी भी दी।
धानेपुर में एंटी रोमियो टीम के प्रभारी देवेंद्रप्रसाद तिवारी की अगुवाई में टीम पदुम स्मृति इंटर कॉलेज दूल्हापुर बनकट पहुंची जहां छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स बताए। आरक्षी नंदिनी पांडेय ने कहा कि किसी जानने वाले व्यक्ति का व्यवहार भी आप को अच्छा न लगे, आप को यह लगे कि कोई गलत हरकत कर रहा है तो माता-पिता और टीचर को बताएं। किसी के भी बुलाने पर मम्मी-पापा को बताए बिना न जाएं।
वजीरगंज के पं. शीतला शरण शुक्ल स्मारक इंटर कॉलेज बरईपारा व शीतला देवी शिक्षण संस्थान हथिनाग में महिला एसआई सुषमा वर्मा ने एक छात्रा को बुलाया और पूछा कि अगर आप को कोई पकड़कर ले जाना चाहे तो कैसे सुरक्षा करेंगी। छात्रा कुछ बोलती उससे पहले महिला एसआई ने कहा कि इस बीच कोई न कोई मदद को आ जाएगा।
विज्ञापन
महिला एसआई ने बच्चियों से सवाल भी किए। इसी बीच छात्रा अर्चना ने पूछा कि सर 100 नंबर पर फोन करने पर कितनी देर में पुलिस आ जाएगी। महिला एसआई ने कहा, पांच से दस मिनट में। रुचि ने पूछा कि किडनैप होने पर कैसे पता चलेगा कि हम किस इलाके में हैं। महिला दरोगा ने बताया कि इलाके की दुकानों के बोर्ड पर देखने से यह पता चल जाएगा। एक छात्रा ने कहा कि पास में फोन न हो तो कैसे शिकायत करें तो बताया कि किसी से मोबाइल मांग सकती हो या फिर पुलिस के पास जाकर शिकायत कर सकती हो।
एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी सूनसान स्थान पर या अंधेरे में अकेली न जाएं। कोई खिलौना, मिठाई या चॉकलेट दे रहा है तो उसकी लालच में न आएं। एंटी रोमियो टीम में महिला आरक्षी पूजा यादव, सरिता, सुधा सिंह, सुमन तथा कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्या भी मौजूद रहे। गुलाम रसूल इंटर कॉलेज जमुनियाबाग में एंटी रोमियो टीम की प्रभारी मंजू यादव ने यूपी डायल 100 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी।
महिला आरक्षी सीमा वर्मा, कविता मौर्या व हेमलता ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने के लिए मना भी किया गया। अभियान में 167 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस अभियान में एंटी रोमियो टीम के आरक्षी उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार व कौशलेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
मनकापुर क्षेत्र के जय भारत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारी बाजार व विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर में बालिकाओं को पुलिस द्वारा सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला उपनिरीक्षक निशा निषाद, उपनिरीक्षक रामायण प्रसाद, महिला कांस्टेबल रीना वर्मा, कांस्टेबल संध्या मौर्या, कल्पना मौर्या, रीना वर्मा द्वारा विद्यालय में मौजूद 150 छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान 100 नंबर 1090 नंबर की उपयोगिता के बारे में समझाते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स सिखाए गए।