{"_id":"673cd433061e2f387a0b8d6a","slug":"police-investigation-into-teachers-allegations-begins-gonda-news-c-100-1-slko1029-127534-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिक्षिकाओं के आरोपों की पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिक्षिकाओं के आरोपों की पुलिस जांच शुरू
Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर के एक विद्यालय में महिला शिक्षकों से अभद्रता के मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने मामले की जांच शुरू की है। मंगलवार को उन्होंने महिला शिक्षकों के बयान दर्ज किए। जिसमें महिला शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए। महिला शिक्षकों ने डीएम से भी मामले में कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सहायक अध्यापिकाओं ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की विगत छह नवंबर को बीएसए से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राज्य महिला आयोग से शिकायत की। आयोग ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद जांच शुरू की गई है। इस मामले में 29 नवंबर को लखनऊ में सुनवाई होगी।