फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police got bride and groom married in the post

पुलिस ने चौकी में कराई दूल्हा-दूल्हन की शादी

Sat, 25 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police got bride and groom married in the post
गोंडा के छपिया थाने में पुलिस के सामने हुआ निकाह। - फोटो : GONDA
मसकनवा(गोंडा)। पुलिस चौकी मसकनवां में शनिवार को दो प्रेमी जोड़ो का निकाह कराया गया। चौकी प्रभारी अरूण कुमार राय ने बताया कि चौकी क्षेत्र के अली नगर निवासी मजरा कालू बनकट थाना रेहरा जिला बलरामपुर के रफीक पुत्र अब्दुल रशीद का अममेरूननिशां पुत्री अब्दुल रहीम का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। मो. रफीक मुम्बई में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान घर आया था। दोनों में मोबाइल से बराबर बातचीत होती थी। जिसकी सूचना घर वालों को भी लग गई। लड़के के पक्ष वाले शादी के लिये राजी नहीं थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अरूण कुमार राय ने बताया कि तीन दिन पहले लड़की पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही मीडिया और संभ्रांत लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों को समझाया तो दोनों राजी हो गए। नरायनपुर मस्जिद के इमाम मौलवी जुबेर अंसारी ने निकाह कराया। पुलिस की इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की है। इस दौरान मो. हसन, सुधांशु गुप्ता, पूरन गुप्ता, केपी पांडेय, संजय यादव, मो. असलम, मो. सुहेल, मो. जाबिर, शादाब, सुरक्षाकर्मी केशव यादव, राजमन यादव, रामू सिंह, अंकित शर्मा, सचिन रावत, महेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed