फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,gonda,Employee,police line,126 policeman transfer

चार उपनिरीक्षक समेत 126 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
police,gonda,Employee,police line,126 policeman transfer
गोंडा। थाना नवाबगंज में पुलिस हिरासत में संविदा लाइनमैन की मौत और जिले की पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त बनाने को मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक ने चार उपनिरीक्षकों समेत 126 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनसे 18 थानों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 71 आरक्षियों को पुलिस लाइन से 18 थानों में नई तैनाती दी गई है। बता दें कि पिछले 22 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, इतनी भारी संख्या में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। एसपी का कहना है कि फरियादियों को न्याय मिले, इस कारण फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, थाना उमरी बेगमगंज के उपनिरीक्षक सुशील कुमार, थाना छपिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश मणि मिश्रा, थाना खोड़ारे के उपनिरीक्षक राममणि उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कोतवाली नगर के मुख्य आरक्षी यशवन्त सिंह, बंका सिंह, अतुल सिंह, रामायण यादव को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा 18 थानों में तैनात 39 मुख्य आरक्षी, 71 आरक्षी व 10 महिला आरक्षियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। इनमें मुख्य आरक्षी व आरक्षी को मिलाकर कोतवाली नगर के 11, कोतवाली देहात और थाना खरगूपुर के 10-10, थाना इटियाथोक और थाना नवाबगंज के 09-09, थाना धानेपुर के 06, थाना मोतीगंज और थाना तरबगंज के 07-07, थाना वजीरगंज और कोतवाली मनकापुर के 06-06, थाना उमरीबेगमगंज के 05, महिला थानों के 03 थाना कौड़िया और थाना कटरा बाजार के 06-06, थाना परसपुर के 05, कोतवाली करनैलगंज और थाना छपिया के 07-07 व थाना खोड़ारे के 06 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें 18 थानों के 126 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने 18 थानों में पुलिस लाइन से 71 आरक्षियों की नई तैनाती की है। पुलिस लाइन से कोतवाली नगर, कोतवाली देहात और थाना धानेपुर में 07-07, थाना इटियाथोक में 08, थाना खरगूपुर में 05, कोतवाली करनैलगंज, थाना परसपुर में 01, थाना कौड़िया और थाना नवाबगंज में 04-04, थाना कटरा बाजार में 03, थाना छपिया और थाना उमरी बेगमगंज में 04-04, कोतवाली मनकापुर में 05, थाना वजीरगंज में 06, थाना मोतीगंज में 03 व थाना खोड़ारे में 02 आरक्षियों को तैनाती दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अब थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में सुधार होगा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थानों में फरियादियों की सुनवाई हो और उन्हें न्याय मिले। इस लिहाज से फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हटेंगे तीन साल से तैनात पुलिसकर्मी
जिले में एक ही थाने में तीन साले से जमे पुलिसकर्मियों को भी हटाने की कवायद शुरू हो गई है। एक ही थानों में तैनात निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी हेड मुहर्रिर व मुहर्रिर की सूची तैयार की जा रही है। सूची में एक थाना व चौकी पर तीन साल से अधिक समय तक तैनाती पाने वाले पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को जिस थाने में तैैनात हैं, वहां से अन्य थानों में तबादला किया जाता था तो वह जुगाड़ के सहारे पहले तैनाती वाले थाने की चौकी पर अपना तबादला कराकर उसी थाने में जमे रहते थे। यहीं नहीं चौकी में तैनाती है तो थानों पर करा लेते थे। मगर अब उन्हें हरहाल में थाना छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed