{"_id":"64529f80d29577e5a00904c4","slug":"police-force-ready-with-para-military-and-pac-gonda-news-c-13-1-214937-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पैरा मिलिट्री व पीएसी संग पुलिस फोर्स मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पैरा मिलिट्री व पीएसी संग पुलिस फोर्स मुस्तैद
Wed, 03 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 03 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में एक कंपनी पैरा मिलिट्री व दो कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए समूचे क्षेत्र को 14 जोन व 37 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दस डिप्टी एसपी, 40 निरीक्षक, 600 उपनिरीक्षक, 200 मुख्य आरक्षी, 323 आरक्षी, 229 महिला आरक्षी व 650 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील बूथों पर दो-दो कांस्टेबल एक-एक होमगार्ड, संवेदनशील बूथों पर दो-दो कांस्टेबल और अन्य बूथों पर एक-एक कांस्टेबल व एक-एक होमगार्ड को लगाया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मतदान के दौरान एक कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, दो कंपनी पीएसी के साथ ही नागरिक पुलिस के करीब तीन हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
मतदान के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर भी तीन-तीन मोबाइल टीमें बनाईं हैं। तीनों मोबाइल टीमों का मतदान बूथों के हिसाब शेड्यूल तैयार किया गया है। मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर हर 15 मिनट में मोबाइल टीम पहुंचेंगी।
विज्ञापन
मतदान के लिए पुलिस ने थाना स्तर पर भी तीन-तीन मोबाइल टीमें बनाईं हैं। तीनों मोबाइल टीमों का मतदान बूथों के हिसाब शेड्यूल तैयार किया गया है। मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर हर 15 मिनट में मोबाइल टीम पहुंचेंगी।
विज्ञापन