{"_id":"68ee8bdc001b77f5710826a0","slug":"police-crackdown-on-illegal-firecrackers-raid-in-village-gonda-news-c-100-1-gon1041-145548-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस सख्त, गांव में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस सख्त, गांव में छापा
Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19
माधोपुर। प्रशिक्षु सीओ मयंक मिश्र और कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मंगलवार को मथुरा गांव में अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों की सघन जांच की। गांव में कई स्थानों और घरों में संभावित अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों को विस्फोटक पदार्थों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। बताते चलें कि गत वर्ष इसी गांव में अवैध विस्फोटक का जखीरा बरामद हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त करके कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 14 वर्ष पूर्व गांव में अवैध पटाखों में धमाके से एक मकान धराशायी हो गया था। (संवाद)