{"_id":"60d5f3d38ebc3e3068089c52","slug":"police-caught-the-woman-who-went-to-convert-gonda-news-lko5840960183","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपरिवर्तन कराने गई महिला को पुलिस ने पकड़ा, दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपरिवर्तन कराने गई महिला को पुलिस ने पकड़ा, दी गई तहरीर
विज्ञापन
गोंडा। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव गांव में एक मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी भनक जब हिंदू संगठनों को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया।
पुलिस ने मुंबई से आई एक महिला सहित कुछ लोगों को थाने पर ले जाकर पूछताछ किया। गांव के लोगों ने बताया कि मुंबई से आई महिला गांव के कुछ परिवारों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रही है।
गांव के लोगों ने इसकी सूचना बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक राम शंकर शर्मा तथा हिंयुवा के रिंकू बाबा को दी। हिंदू संगठन के दोनों नेता शुक्रवार की सुबह गांव में पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जानकारी होने पर पुलिस ने महिला को थाने पर ले आई।
विज्ञापन
गांव निवासी मालिकराम पुत्र शिव प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि महिला जिसका नाम जिलोमिना जान डारिक्स है। दो माह से उनके गांव छेदी पुत्र धनई के यहाँ पर रह कर झाड़ फूंक करती है, तथा लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की बात करती है। अब तक गांव के तीन परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया है।
उन्हें तथा गांव के करीब एक दर्जन परिवारों को लालच प्रलोभन देकर तथा हिंदू धर्म की बुराइयों को बताकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि महिला को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
बजरंग दल के नेता राम शंकर शर्मा ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा गांव के परिवारों में अपनी गतिविधियां चला कर उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहीं हैं। ठोस सबूत तथा स्थानीय लोगों के असहयोग से कार्रवाई नहीं हो पाती है। आर्थिक सहायता के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहीं हैं।