{"_id":"5fa81ae78ebc3e9bdc31b25f","slug":"police-caught-pickup-six-buffalo-recovered-gonda-news-lko549279869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी पिकअप, छह भैंसे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी पिकअप, छह भैंसे बरामद
विज्ञापन
परसपुर(गोंडा)। पुलिस ने शनिवार की देर रात नरायनपुर जयसिंह के ग्राम सचिवालय के पास एक पिकअप पकड़ी। जिसमें छह भैंसे मिले। पुलिस ने पिकअप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चालक समेत दो लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाने के एसआई नीरज सिंह शनिवार की रात गश्त पर निकले थे। तभी नरायनपुर जयसिंह गांव के ग्राम सचिवालय के पास एक पिकअप आती दिखाई पड़ी। जिसे रोका गया तो पिकअप में छह भैंसे लदे मिले। पिकअप चालक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम मन्नू बारी निवासी ग्राम धनावा थाना परसपुर तथा दूसरे ने अपना नाम रामसजन निवासी ग्राम चिलउली थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच बताया। दोनों के खिलाफ थाना परसपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।