फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police brought the two sisters Gonda

दोनों बहनों को गोंडा लाई पुलिस

Sun, 06 Dec 2015 10:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा की जिन दो सगी बहनों की हत्या की आशंका जताई गई थी, वे दोनों जीवित हैं और उन्होंने शादी रचा ली है। गोंडा पुलिस की स्वाट टीम दोनों बहनों को इलाहाबाद से गोंडा ले आई है।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप यादव ने बताया कि गोंडा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दो सगी बहनें 30 नवंबर को घर से लापता हो गई थीं। उनके परिवारीजनों ने तलाश की, मगर वह नहीं मिलीं।
विज्ञापन


चार दिसंबर को सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में एक ट्राली बैग में दो युवतियों के कटे हुए सिर व लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में धड़ बरामद हुए।

इसकी पड़ताल के दौरान गोंडा शहर की रहने वाली दो बहनों के भाइयों ने वहां पहुंचकर दोनों शवों की पहचान अपनी बहन के रूप में की, मगर जिन्हें मरा हुआ समझा गया, वह जिंदा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों बहनों में बड़ी बहन का संबंध इलाहाबाद के दारागंज के रहने वाले श्याम सिंह से ढाई साल पहले कॉलेज का फॉर्म भरते हुआ था। इसी के बाद दोनों में मोहब्बत हुई और उन्होंने शादी कर ली।

एसपी के मुताबिक श्याम सिंह के मित्र मुट्ठीगंज के रहने वाले राहुल गुप्ता से छोटी बहन के संबंध हो गए। उन दोनों ने भी शादी रचा ली।

एसपी ने बताया कि श्याम व राहुल ने दोनों को मोबाइल उपलब्ध कराया, मगर बाद में उनके सिम बंद हो गए। दोनों नंबरों को सर्विलांस के जरिए तलाशा गया तो एक की लोकेशन इलाहाबाद के ही दारागंज तथा दूसरे की इलाहाबाद के मुट्ठीगंज में मिली।

इस पर स्वाट टीम के प्रभारी मनीष पांडेय को महिला पुलिस के साथ वहां भेजा गया। वहां पर दोनों घर से निकल गए थे, लेकिन घरवालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बहनों ने शादी कर ली है और यहां रह रही हैं। पुलिस टीम दोनों को गोंडा ले आई।


शहर के सुभाष नगर मोहल्ले से लापता दोनों सगी बहनें कहां हैं, इसका पता लगाने के लिए गोंडा पुलिस को सर्विलांस का सहारा लेना पड़ा।

एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, कोतवाल अभय प्रताप मल्ल व सर्विलांस सेल के ऑपरेटर राजू सिंह ने दोनों बहनों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया तो संगीता की इलाहाबाद के झूंसी व लक्ष्मी की मुट्ठीगंज के ऊंचा नगर में लोकेशन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed