{"_id":"6a3c15b846a893a454055614","slug":"pole-toppled-after-being-hit-by-a-car-power-supply-disrupted-for-nine-hours-gonda-news-c-100-1-gon1003-160967-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार की टक्कर से टूटा खंभा, नौ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार की टक्कर से टूटा खंभा, नौ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Wed, 24 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से टूट गया खंभा।
वजीरगंज। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर मधवापुर के पास एक कार की टक्कर से 33 केवीए का पोल टूट जाने से मोहनपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। रातभर बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार देर रात करीब 1:20 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 33 केवीए के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर विद्युत तारों के सहारे सड़क पर लटक गया, जबकि कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। पोल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद कुछ समय तक तारों के सहारे आपूर्ति जारी रही।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए मोहनपुर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद करा दी। उप निरीक्षक राजदेव यादव ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक कार सवार तीनों लोग एंबुलेंस से उपचार के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जा चुके थे। इसके बाद उपकेंद्र पहुंचकर लाइन कटवाई गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नया पोल लगाया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। बिजली बाधित रहने से मोहनपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब नौ घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।