{"_id":"672675bad9098675e302d214","slug":"pointsman-accused-of-pushing-and-falling-gonda-news-c-100-1-gon1002-126526-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्वाइंट्समैन ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्वाइंट्समैन ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप
Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार की शाम को रेलवे स्टेशन के पास प्वांइट्समैन को आरपीएफ के दो जवानों ने अभद्रता करके धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेशन अधीक्षक एवं आरपीएफ से की। इस पर रेलवे सुरक्षा बल ने जांच कराने का बात कही है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक गोंडा के अधिनस्थ प्वाइंटमैन (कांटा वाला) हसन रजा का कहना है कि शाम 4:00 से रात 12:00 बजे की ड्यूटी कर रहा था। शाम 7:30 बजे स्टेशन के बगल व यार्ड की तरफ जाने वाले ट्रैक पर मानसून मालगाड़ी के रैक को शंटिंग करवा रहे थे, तभी इसी रास्ते से एक मोटरसाइकिल से दो आरपीएफ के जवान निकलना चाह रहे थे। उन्होंने जवानों को रोका तो जवानों ने अपनी मोटरसाइकिल को किनारे खड़ी करके उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने मना किया तो जवानों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।