फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Poet and poets recited compositions

कवि व शायरों ने पढ़ीं रचनाएं

Mon, 31 Aug 2015 12:10 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंजुमन तामीर-ए-अदब के तत्वाधान शनिवार की रात संस्था कार्यालय पर एक गैर तरही नशिस्त का आयोजन किया गया। नशिस्त में कवि व शायरों ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नशिस्त का आगाज नात-ए-पाक से किया गया। शेरो-शायरी का आगाज करते हुए राज उतरौलवी ने शेर पढ़ा कि- लिखकर वह मेरे नाम फसाना चला गया, वह क्या गया कि सारा जमाना चला गया।
विज्ञापन


डॉ. अब्दुल सुबहान खां शाद ने शेर सुनाया कि- बजाये अश्क टपकता है खून आंखों से, अजीब रंग तेरे गम ने अख्तियार किया। उवैश मोनिस ने शेर पढ़ा कि- उस भीड़ का सबसे बड़ा नादार मैं ही था, फिर भी न फैले हाथ कि खुद्दार मैं ही था। डॉ. अब्दुल अजीज ने शेर सुनाया कि- खुरदरी राहों से होकर जब गुजरता है कोई, याद आ जाती है अपनी आबला पाई मुझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादाब शब्बीरी ने फरमाया कि- दिल्ली के महलों में भटकता हूं शब व रोज, मैं मीर की गालिब की जवां ढूंढ़ रहा हूं। अनवर मुजतर ने शेर पढ़ा कि- जो हादसा हुआ है मेरी जिंदगी के साथ, वह हादसा खुदा न करे हो किसी के साथ।


हामिद बलरामपुरी ने शेर सुनाया कि- मैं मुफलिस हूं तो क्या दरकार माल व जर नहीं मुझको, अमीर-ए-शहर के आगे झुकाना सर नहीं मुझको। डॉ. एपी पांडेय ने नशिस्त की अध्यक्षता करते हुए शेर पढ़ा कि- शामें और भी हैं इंतजार और भी हैं, अभी वह रात कहां कि मुझे नींद आ जाए। नशिस्त में अब्दुल कादिर आजाद, डॉ. शमसुर्रहमान शम्स एवं आसिफ आदि ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed