{"_id":"57dd8b384f1c1bb220d4733c","slug":"players-ran-on-the-track-of-pragati","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति के ट्रैक पर दौड़े खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति के ट्रैक पर दौड़े खिलाड़ी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दौड़ लगातीं खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति अभियान के तीन चरणों की सफलता के बाद शनिवार को चौथे चरण के पहले दिन पीएसी के परेड ग्राउंड पर खेल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत करने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मार्च पास्ट कर सलामी दी तो स्कूली छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इस खेल प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिया। हालांकि बारिश के कारण प्रतियोगिता की शुरुआत दोपहर के बाद हो सकी, जिससे पहले दिन सिर्फ दो खेल ही कराए जा सके।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का जो लक्ष्य इस प्रतियोगिता के माध्यम से निर्धारित किया था वह शनिवार को पीएसी के खेल ग्राउंड पर साकार रूप में दिखाई दे रहा था। बरसात के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह यह साबित कर रहा था कि अब गांवों के खिलाड़ी भी शनिवार को चौथे चरण के पहले दिन सुबह से हो रही बरसात के कारण दोपहर बाद खेल प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीतों के माध्यम से न सिर्फ अधिकारियों को प्रभावित किया, बल्कि खिलाड़ियों में भी अपने लक्ष्य को लेकर उत्साह जगाया।
इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों की सौ मीटर दौड़ हीट्स की प्रतियोगिता कराई गई। पहले दिन सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में झंझरी के खिलाड़ी छाए रहे। पुरुष जूनियर वर्ग में झंझरी, परसपुर, मुजेहना, बेलसर, मनकापुर व छपिया के खिलाड़ी सफल रहे।
विज्ञापन
बालिका जूनियर वर्ग में झंझरी, इटियाथोक, तरबगंज, मुजेहना, छपिया व मनकापुर की बालिकाओं ने जीत हासिल की। सीनियर पुरुष वर्ग में झंझरी, करनैलगंज, बेलसर, रूपईडीह, मनकापुर व नवाबगंज के खिलाड़ियों ने बाजी मारी, वहीं सीनियर महिला वर्ग में झंझरी, करनैलगंज, तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज व छपिया ब्लॉक की बेटियां अव्वल रहीं। इसके अलावा खो-खो की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आगाज के पहले जिले के सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने पीएसी के परेड ग्राउंड पर मार्च पास्ट कर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पीएसी के कमांडेंट बजरंग बली चौरसिया, डायट प्राचार्य रामलखन वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह व बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह को सलामी दी। इस दौरान खेल शिक्षकों ने बच्चों के इस मार्च पास्ट की अगुवाई की।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को प्रगति अभियान के चौथे चरण के पहले दिन खेलों की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है।
प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी के लिए यह लक्ष्य अंतिम नहीं होना चाहिए और हारने को लेकर खिलाड़ी निराश न हों, बल्कि अपने प्रयासों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों के प्रति जागरूकता लाने में प्रगति अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। एसपी ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह ने यह दिखा दिया है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।