फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   player

देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Tue, 10 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
player
10द्दस्रड्डश्च1-गोंडा के गांधीपार्क में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते ताइक्वांडो एसोसिएशन के ? - फोटो : GONDA
गोंडा। ओलंपिक के समापन व भारत के विजेताओं के सम्मान में ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शहर के गांधीपार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने देश के वीरों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश का नाम रोशन करके लौटे टीम इंडिया के ओलंपिक का ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने ओलंपिक में विभाग के समस्त खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम भारत माता की जय, जय हिंद के जय कारों के साथ उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही देश का ध्वज ऊंचा करने वाले समस्त खिलाड़ियों को सैल्यूट कर खेल भावना का संदेश दिया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के उन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है जो आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही ने खिलाड़ियों के इस प्रयास की सराहना की और उनका उत्साह वर्धन किया। ओलंपिक विजेताओं के सम्मान में जयहिंद और भारत माता की जय के जयकारों के साथ उन्होंने भी जयकारा लगाया। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के साथ कई अधिकारी, खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed