फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Platform seven and eight will be ready in six months

छह माह में तैयार हो जाएगा प्लेटफार्म सात व आठ

Fri, 30 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Platform seven and eight will be ready in six months
गोंडा के पुराने मालगोदाम के स्थान पर बन रहा प्लेटफार्म संख्या सात व आठ। - फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर आने वाले नए साल में दो नए प्लेटफार्म शुरू हो जाएंगे। जिससे गोंडा स्टेशन पर छह प्लेटफार्म के बजाए आठ प्लेटफार्म हो जाएंगे। इससे लखनऊ और गोरखपुर के साथ ही बलरामपुर व बहराइच तक जाने वाली ट्रेनों व मालगाड़ी के आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी। 60 लाख रुपये की लगात से पुराने माल गोदाम रानीबाजार के पास दोनों प्लेटफार्म का निर्माण हो रहा है। इनका निर्माण इसी साल पूरा होना था लेकिन अब छह महीने का समय बढ़ा दिया गया है। जिससे वर्ष 2021 के माह जून तक दोनों प्लेटफार्म के निर्माण पूरे होने तय हैं। इसके लिए विभाग ने निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोविड-19 के वजह से शहर के रानी बाजार स्थित पुराने माल गोदाम पर करीब 60 लाख की लागत से बन रहे नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य करीब 6 महीने के लिए आगे बढ़ गया है। अब यह प्लेटफॉर्म दिसंबर 2020 में ना पूरा होकर जून 2021 तक बन जाने की उम्मीद है। इस प्लेटफार्म के बन जाने से गोंडा रेलवे स्टेशन का मुख्यालय का विस्तार होने के साथ ही रानी बाजार मोहल्ले का विकास बहुत तेजी से होगा। इसी प्लेटफार्म पर मेमू, डेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। इसका सीधा फायदा गोंडा जनपद वासियों को मिलेगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को गोंडा स्टेशन के मुख्यालय पर ना जाकर इसी प्लेटफार्म पर आना-जाना पड़ेगा। जिससे यह लोग यहां से आसानी से यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने गोंडा जनपद वासियों को बेहतर सुविधाएं देने के मद्देनजर रानी बाजार मोहल्ले में स्थित पुराने माल गोदाम को रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। इस स्टेशन पर 7 व 8 नंबर के प्लेटफार्म बनाने के लिए करीब 60 लाख रुपया रेलवे को बजट मिला था। जिसका कार्य दिसंबर 2020 में पूरा हो जाना था। बता दें कि रेलवे स्टेशन मुख्यालय पर एक से 6 नंबर तक प्लेटफार्म बने हुए हैं। रेलवे ने प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने के लिए इस माल गोदाम पर प्लेटफार्म नंबर 7 व 8 बनाए जाने का निर्णय लिया ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्लेटफार्म से डेमू और मेमू ट्रेनों के संचालन की उम्मीद
स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म बनने से मेमू ,डेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस स्टेशन के बन जाने से रानी बाजार मोहल्ले का बहुत बड़ा विकास हो जाएगा। इसी कड़ी में जनपद वासियों को मेमो, डेमू व पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने के लिए इसकी स्टेशन पर आना जाना पड़ेगा। जिससे रानी बाजार मोहल्ले में चहल पहल बढ़ जाएगी। इस नवनिर्मित स्टेशन पर भी सैकड़ों की संख्या में लोगों का रोजगार मिलेगा। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कोविड-19 काल के दौरान रेलवे राजस्व का बहुत नुकसान हुआ है। जिसकी पूर्ति करने के लिए कई रोडमैप तैयार करके उसी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इस प्लेटफार्म का निमार्ण कार्य भी तेजी से करवा जाएगा। बजट के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जून 2021 तक प्लेटफॉर्म का बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed